Back

साइबर क्राइम मामले में मुंबई पुलिस पहुंची धनबाद के निरसा,11 लाख की ठगी मामले में 3 गिरफ्तार

Brief By Newsbrief / 5:18 PM on 05 Jan 2024


धनबाद: धनबाद के नए एस एसपी ने कहा है कि धनबाद सहित झारखंड को साइबर अपराधियों का हब बनने नहीं दिया जाएगा. इस बीच मुंबई पुलिस ने साइबर क्राइम के एक मामले में निरसा से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

 

मुंबई के गिरगांव थाने में दर्ज साइबर अपराध के एक मामले में मुंबई पुलिस ने निरसा में छापेमारी की. महाराष्ट्र की पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी की. मुगमा बस्ती निवासी शिवलाल और साशन बेडिया निवासी अर्जुन राय एवं एक अन्य को गिरफ्तार किया. तीनों के खिलाफ गिरगांव कोर्ट मुंबई से गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था. कांड के अनुसंधानकर्ता इंस्पेक्टर सुजीत कुमार पवार ने धनबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आवेदन देकर तीनों को 120 घंटे के ट्रांजिट डिमांड पर देने की प्रार्थना की. सहायक लोक अभियोजक की दलील सुनने के बाद प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने तीनों को मुंबई ले जाने के लिए और अदालत में पेश करने के लिए 120 घंटे का ट्रांजिट रिमांड दिया. तीनों के विरुद्ध वहां प्राथमिक दर्ज कराई गई थी. आरोप लगाया गया था कि बैंक अकाउंट से विभिन्न तिथियां को कुल 11 लख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है. अनुसंधान के क्रम में महाराष्ट्र पुलिस को पता चला कि इन तीनों द्वारा ही यह अवैध निकासी की गई है. उसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है. मुंबई पुलिस या अन्य राज्य की पुलिस का धनबाद पहुंचने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी यहां से गिरफ्तारियां होती रही है. निरसा में इसके पहले भी छापेमारी हुई थी. जामताड़ा से सटे होने के कारण निरसा के ग्रामीण इलाकों में साइबर अपराधियों की सक्रियता थोड़ी अधिक है. इधर, गिरिडीह पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. इस वजह से भी साइबर अपराधी इधर-उधर होकर ठगी का काम कर रहे हैं.

 

Read more on Newsbrief