Back

जमशेदपुर में धूम-धाम से मनायी जा रही क्रिसमस,गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

Brief By Newsbrief / 4:50 PM on 25 Dec 2023


आज 25 दिसंबर को पूरे विश्व में क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है. वहीं इस मौके जमशेदपुर मे भी प्रभु इशु के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया जा रहा है. जिसमे तमाम गिरजाघारों को भव्य रूप से सजाया गया है.रात के 12 बजते ही प्रभु इशू का जन्मोत्सव मनाया गया.

 

24 दिसंबर की रात्रि 12 बजते ही प्रभु इशू के जन्मदिन को मनाया जाता है

 

आपको बताये कि 24 दिसंबर की रात्रि 12 बजते ही प्रभु इशू के जन्मदिन को मनाया जाता है.इस दौरान गिरजाघारों मे विशेष प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया जाता है, जहां तमाम ईसाई धर्म के लोग शामिल होते है.वहीं इसके साथ अन्य धर्मों के लोग भी शामिल होते है.

 

फादर के द्वारा इस सभी के बीच प्रभु इशू के शांति के सन्देश को रखा जाता है

 

जिसमे चर्च के फादर के द्वारा इस सभी के बीच प्रभु इशू के शांति के सन्देश को रखा जाता है, जिसे सभी सुनकर उसका अनुसरण करते है. इस मौके पर गिरजाघरों की विशेष सजावट भी जाती है और क्रिसमस लाइट से गिरजाघारों को पाट दिया जाता है.

 

 

Read more on Newsbrief