Back

झारखंड में ठंढ की मार फिलहाल रहेगी जारी, तापमान में अभी और होगी गिरावट

Brief By Newsbrief / 6:12 PM on 19 Dec 2023


 झारखंड में मौसम का मिजाज बदलता ही जा रहा है. तापमान में गिरावट आने से राज्य में कनकनी का असर भी दिख रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में मौसम में गिरावट की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार मंगलवार तक झारखंड समेत रांची में न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा.

 

20-21 दिसम्बर को तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट होने की संभावना 

 

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मंगलवार तक झारखंड समेत रांची में न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा. 20-21 दिसम्बर तक तापमान में  दो से तीन डिग्री गिरावट होने की  संभावना है. इस दौरान राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. जिसके कारण न्यूनतम तापमान में जो गिरावट हुई  है उसमें बढ़ोतरी होगी. वहीं बता दें कि पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा और सबसे कम 7.2 डिग्री गढ़वा का रहा.

 

 

कांके में पारा चार डिग्री गिरा 

 

 

जानकारी के अनुसार झारखंड के पश्चिमी भाग पलामू,गढ़वा,चतरा,कोडरमा,लातेहार और लोहरदगा जिलों में शीतलहर का प्रकोप सोमवार को देखने को मिला. रांची में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. जिसके कारण राज्य में धूप निकलने के बाद भी सुबह से शाम तक कनकनी का असर देखने को मिल रहा है. कांके के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई. सोमवार को कांके का तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. हवा 2.2 किलो प्रति घंटे की गति से चली. मौसम में गिरावट  होने से लोग ठंड  से बचाव के लिए घरों में अलाव और हिटर का सहारा ले रहें  है और सिर्फ जरूरी काम के लिए ही बाहर जा रहे हैं.

Read more on Newsbrief