Brief By Newsbrief / 8:03 PM on 18 Dec 2023
मुजफ्फरपुर:बिहार में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है. रोजाना बिहार के अलग-अलग जिलों में लूट और हत्या की खबरे आती रहती है. वहीं सोमवार को मुजफ्फरपुर में एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.
अपराधियों ने इस घटना को सुनसान जगह अंजाम दिया है
आपको बताये कि ये पूरी घटना अहियापुर थाना क्षेत्र इलाके के शेखपुर की है.अपराधियों ने इस घटना को सुनसान जगह अंजाम दिया है.वहीं हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम के साथ FSL की टीम मौके पर पहुंची, और जांच में जुटी हुई है.
पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया आपसी विवाद का मामला
वहीं मृतक की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर ढाब निवासी धमेंद्र सहनी 34 वर्षीय के रूप में किया गया है. पुलिस में मौके पर से हत्या में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया है.पूरे मामले पर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर हमलोग आनन फानन में घटनास्थल पहुंचे है, प्रथम दृष्टया आपसी विवाद का मामला लगता है.