Back

छोटे बच्चों पर बड़ी जिम्मेवारी, गुमला में रैली निकालकर यातायात नियमों के प्रति कर रहें जागरुक

Brief By Newsbrief / 11:30 PM on 16 Dec 2023


गुमला :गुमला में आये दिन होने वाली सड़क दुर्घटना से लोगों की जान जा रही है. जिसको लेकर जिला परिवहन विभाग हो या सरकार की अन्य एजेंसी लगातार जागरुकता अभियान चलाया जाता है. लेकिन बावजूद इसके लोगों को परिवहन नियमो का पालन करते हुए नही देखा जा रहा है. वहीं इसको लेकर अब नन्हे मासूम बच्चों ने लोगों को जागरुक करने की जिम्मेदारी उठाई है.

 

सड़कों पर नन्हे बच्चों को जागरुकता रैली निकाली

 

इसी क्रम में आज शनिवार को गुमला की सड़कों पर नन्हे बच्चों को जागरुकता रैली निकालते हुए देखा गया. जिसमें बच्चे सभी को परिवहन नियमो का पालन करने की सीख देते हुए नजर आ रहे थे.सभी लोगो ने इसकी जहां प्रशंसा की, वहीं परिवहन नियमो को पूरी तरह से पालन करने की बात भी कही है.

 

ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर लोग लापरवाही दिखाते है

 

आपको बताये कि ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर लोग लापरवाही दिखाते है, जिसकी वजह से सड़क दुर्घटनायें होती है, लेकिन फिर भी लोग सुधरते नहीं है. जिसको देखते हुए बच्चों ने लोगों को जागरुक करने की जिम्मेदारी ली है.

Read more on Newsbrief