Brief By Newsbrief / 5:29 PM on 15 Dec 2023
जमशेदपुर:जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहरनगर में एक दुकान में सुबह लगभग 4 बजे अचानक आग लग गई.जिससे दुकान में रखा सभी सामान जल कर राख हो गया. देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया.
लगभग 50 लाख का सामान जलकर राख
वहीं आग की सूचना आस पास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को दी. जिसके बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा लगभग 50 लाख का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है.
आग लगने के कारणों का पता अभी तक नही चला है
वहीं दुकानदार शाकिर अनवर ने बताया कि उनको सुबह 5 बजे सूचना मिली कि उनके दुकान में आग लग गई है, जिसके बाद वे वहां पहुंचे तब तक अग्निशमन विभाग को भी सूचना दे दी गई थी, इस आगजनी में काफी नुकसान हुआ है.फिलहाल आग लगने के कारणों का पता अभी तक नही चला है.