Back

जमशेदपुर के परसोडीह बाजार में दो मंजिला इमारत का छज्जा टूटकर गिरा,बड़ा हादसा होते-होते टला

Brief By Newsbrief / 7:47 PM on 10 Dec 2023


जमशेदपुर:जमशेदपुर परसुडीह बाजार में एक खंडहर पड़े दो मंजिला दुकान का छज्जा टूट कर गिर गया, हालांकि दुकान बंद करने का समय था जिसकी वजह से  बाजार में भीड़ कम थी, लेकिन दुकान के नीचे खड़े तकरीबन 5 से 6 लोग बाल बाल बच गए. और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया है.

 

विभाग की ओर से इस दुकान को खंडहर घोषित कर दिया गया है

 

आपको बताये कि विभाग की ओर से इस दुकान को खंडहर घोषित कर दिया गया है. लेकिन फिर भी यंहा दुकाने खुली रहती है और दुकानदार अपने जान हथेलियों पर लेकर दुकान चलाते हैं, बताया जा रहा है कि खंडहर घोषित होने के उपरांत भी दुकानें इस भवन में चलती है, जिसका छज्जा गिरा है.

 

दुकानदार भी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं

 

वहीं सरकारी विभाग की ओर से जब दो मंजिला इमारत को खंडहर घोषित कर दिया गया है, तो दुकानदारों को इस जगह को खाली कर देना चाहिए था, लेकिन दुकानदार भी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं.

 

Read more on Newsbrief