Back

मिचौंग तूफान से तमिलनाडु में जनजीवन अस्त-व्यस्त, झारखंड भी हुआ प्रभावित

Brief By Newsbrief / 4:29 PM on 07 Dec 2023


चक्रवाती तूफान मिचौंग भले ही कमजोर पड़ गया हो लेकिन इसका असर बहुत बड़ा हुआ है. तमिलनाडु में इसने व्यापक कहर बरपाया है. इस तूफान ने दो दर्जन से अधिक लोगों की जान ले ली है. हजारों करोड़ों की परिसंपत्ति बर्बाद हुई है. कई शहर अस्त व्यस्त हो गये हैं.

 

जानिए सबसे अधिक कहां हुआ है प्रभाव

 

 

चक्रवाती तूफान मिचौंग की वजह से तमिलनाडु को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी है. पिछले कई दिनों से तूफान की वजह से बारिश हो रही है. चेन्नई जैसा खूबसूरत शहर सबसे अधिक प्रभावित है. चेन्नई में हर तरफ जल जमाव की स्थिति है. बहुत सारे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है.रेस्क्यू टीम बेहतरीन काम कर रही है.

 

 

फिल्म अभिनेता आमिर खान भी फंसे रहे

 

 

चक्रवाती तूफान की वजह से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में व्यापक नुकसान हुआ है. तटीय इलाकों में नागरिक सुविधाओं पर प्रतिकूल असर पड़ा है. तमिलनाडु सरकार समन्वय बनाकर काम कर रही है. इस बीच एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें चेन्नई में फिल्म अभिनेता आमिर खान तूफान की वजह से फंसे हुए दिखे हैं. उनके साथ विष्णु विशाल और उनकी पत्नी प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा भी दिख रही हैं .रेस्क्यू टीम के साथ आमिर खान की यह तस्वीर सामने आई है. इन्हें संकटग्रस्त क्षेत्र से सुरक्षित निकाला गया.

 

 

झारखंड में क्या है स्थिति जानिए

 

 

चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर झारखंड में भी व्यापक रूप से देखा जा रहा है. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार में भी इसका असर देखा जा रहा है. झारखंड के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. तापमान में गिरावट आई है जिस कारण से लोगों को ठंड महसूस हो रही है. वर्तमान मौसम के शुक्रवार यानी 8 दिसंबर को साफ होने की संभावना है.

Read more on Newsbrief