Brief By Newsbrief / 10:47 PM on 27 Nov 2023
जमशेदपुर:आज गुरुनानक देवजी की जयंती है. जिसे जमशेदपुर में भी धूमधाम से मनाया गया. जहां बिस्टुपुर गुरुद्वारा से साकची सेंट्रल गुरुद्वारा तक शोभायात्रा निकाली गई. जिसमे पूरे कोल्हान के शिख समुदाय के लोगों के साथ शहर के 50 हजार से भी ज्यादा लोग शामिल हुए.
लोगों ने लगाया गुरुनानक देव जी का जयकारा
इसके साथ ही शहर के सभी गुरुद्वारा स्कूलों के बच्चे -बच्चियों ने भी शोभायात्रा में हिस्सा लिया. और गुरुनानक देव जी के भजन गाये और कतारबद्ध तरीके से इस शोभायात्रा में आगे बढें. सभी ने गुरुनानक देव जी का जयकारा लगाया.
जत्थे में शामिल लोगों ने फलों और तरह तरह के खाने के वस्तुओं का वितरण किया
इस मौके पर जत्थे में शामिल लोगों ने फलों और तरह तरह के खाने के वस्तुओं का वितरण किया. वहीं लोगों ने गुरुनानक जी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया.