Back

जमशेदपुर पुलिस ने छिनतई मामले का किया खुलासा,तीन अपराधी गिरफ्तार

Brief By Newsbrief / 11:06 PM on 13 Nov 2023


जमशेदपुर:जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में दीपावली से एक दिन पहले बदमाशों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया था. जिसका उद्वेदन आज टेल्को और बिरसानगर पुलिस ने संचुक्त रुप से छापेमारी करते हुए कर दिया. इसकी जानकारी एसपी सुमित अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में दी.

 

एसपी सुमित अग्रवाल ने दी खुलासे की जानकारी

 

मामले के बारे में एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि छिनतई की घटना का खुलासा कर लिया गया है और मामले में तीन आरोपियों को अरेस्ट भी कर लिया गया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच कर रही है. गिरफ्तार बदमाशों में सिदगोड़ा का सन्नी सिंह, भूईयाडीह का कल्लू उर्फ मनीष रजक और भूईयाडीह लकड़ी टाल का रोहित कुमार शामिल है.

 

पुलिस ने इनके पास से  छिनतई के पैसे और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है

 

वहीं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तारी के साथ ही इनके पास से  छिनतई के पैसे और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है.  सन्नी सिंह पहले भी कई मामलों में जेल की सजा काट चुका है, और इसके खिलाफ शहर के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज है.

Read more on Newsbrief