Back

दुमका में वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई,सखुआ की लकड़ी का 25 बोटा किया जब्त

Brief By Newsbrief / 6:45 PM on 13 Nov 2023


दुमका:दुमका में वन विभाग की ओर से सखुआ की लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़ किया गया है. जहां कार्रवाई करते हुए शिकारीपाड़ा प्रखंड के सिमनीजोड़ गांव के पास जंगल से सखुआ की लकड़ी का 25 बोटा जब्त कर लिया गया  है.दरअसल वनपाल अनिल किस्कू को सूचना मिली कि लकड़ी माफिया सिमानीजोर गांव के समीप जंगल से सखुआ पेड़ को काटकर उसे लकड़ी का बोटा का शक्ल देकर छिपा कर रखा है. उसे पश्चिम बंगाल ले जाने की तैयारी थी. जानकारी प्राप्त होने के बाद वन विभाग द्वारा छापेमारी की गई, जिसमें लगभग 25 बोटा सखुआ की लकड़ी बरामद की गई .

 

लकड़ी पर की जायेगी उचित कार्रवाई

 

वहीं जब्त लकड़ी को दो ट्रैक्टर में लोड कर विभाग ने अपने डिपो में लाकर रखा है. वहीं अब यह चिन्हित किया जा रहा है कि किस वन माफिया ने इस लकड़ी को जंगल में छुपा कर रखा था. वन पाल अनिल किस्कू ने बताया कि चिन्हित कर लकड़ी माफिया के ऊपर मामला दर्ज किया जाएगा. और उचित कार्रवाई की जायेगी.

 

पेड़ काटकर लकड़ी सीमावर्ती पश्चिम बंगाल भेजा जाता है

आपको बता दें कि वन विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई जारी है, लेकिन लकड़ी माफिया बाज नहीं आ रहे हैं. कुछ दिन पूर्व एक वन माफिया को जेल भी भेजा गया, इसके वाबजूद अवैध तरीके से जंगल से पेड़ काटकर लकड़ी सीमावर्ती पश्चिम बंगाल भेजा जाता है. नक्सल प्रभावित दुरूह क्षेत्र और सीमावर्ती इलाका का लाभ माफिया को मिल जाता है.

 

 

Read more on Newsbrief