Back

कारोबारी मुकेश अंबानी को फिर मिला धमकी भरा ई मेल,मांगा 400 करोड़ रुपये

Brief By Newsbrief / 8:10 PM on 04 Nov 2023


रिलायंस ग्रुप के अध्यक्ष और कारोबारी मुकेश अंबानी को एकबार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. लगातार मुकेश अंबानी को धमकी भरे मेल मिल रहें है और पैसों की मांग और रकम लगातार बढ़ते जा रही है. आरोपी ने इस बार 400 करोड़ रुपए की मांग की है. पुलिस ने कहा है कि आरोपी ने 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच दो धमकी भरे ईमेल भेजे हैं. उसकना कहना है कि इसे नजरअंदाज करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की भी चेतावानी दी है.

गोली मारने की दी है धमकी

उद्योगपति मुकेश अंबानी को धमकी भरा ईमेल भेजने वाले शख्स ने खुद को शादाब खान बताया है . पुलिस ने बताया कि आरोपी ने इससे पहले धमकी भरे ईमेल के जरिए 20 करोड़ रुपए की मांग की थी. इसे नहीं देने पर गोली मारने की बात कही थी. यहां सबसे चौकाने वाली बात सामने ये  आ रही है कि आरोपी हर बार नया ईमेल भेजे जाने पर फिरौती की रकम बढ़ा देता है. पहले 200 करोड़ की मांग की थी, अब 400 करोड़ रुपए अपनी डिमांड बढ़ा दी है. मुंबई पुलिस ने कहा कि सबसे पहले धमकी भरा ईमेल 28 अक्टूबर को भेजा गया था.

पुलिस ने किया मामला दर्ज

मुंबई पुलिस ने इस तरह के धमकी भरे ईमेल को गंभीरता से लिया है और इसे लेकर मामला भी दर्ज कर दिया है. दरअसल, ईमेल मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सुरक्षा प्रभारी की शिकायत के आधार पर मुंबई की गामदेवी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. केस धारा 387 के तहत दर्ज किया गया है. जो जबरन वसूली करने के लिए किसी व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देना है. पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार कोशिश कर रही है, जल्द ही वह पुलिस के शिकंजे में होगा .

Read more on Newsbrief