Back

देवघर में एकता के संकल्प के साथ मनाई गई पटेल जयंती, रन फ़ॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

Brief By Newsbrief / 5:54 PM on 31 Oct 2023


देवघर: देश आज लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मना रहा है. इसी के तहत देवघर में रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन किया गया. देवघर समाहरणालय परिसर  से शुरु हो कर पटेल स्मारक स्थल तक आयोजित इस रन में देवघर उपायुक्त अन्य अधिकारी,स्कूली बच्चे सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया.

 

देश को एक सूत्र में बांधने में बल्लभ भाई पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका

 

पटेल स्मारक स्थल पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. इससे पूर्व समाहरणालय परिसर में शपथ  दिलाई गई. उपायुक्त विशाल सागर ने मौजूद लोगों को देश में एकता कायम रखने की शपथ दिलाई. उपायुक्त ने कहा कि आजादी के बाद देश को एक सूत्र में बांधने में सरदार बल्लभ भाई पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने कहा कि देश के लिए उनके इस महान योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए. उपायुक्त ने पटेल जी के आदर्शों पर चलने के लिए सभी से आग्रह किया है. 

 

Read more on Newsbrief