Back

नाबालिग के साथ दोस्तों ने ही किया गैंग रेप,सभी 6 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Brief By Newsbrief / 8:54 PM on 18 Oct 2023


रांची (RANCHI) : दोस्ती का रिश्ता काफी पवित्र माना जाता है. काफी बार फिल्मों में या आम जिंदगी में यह देखा गया है कि एक दोस्ती दूसरे दोस्त के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता है. लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आते है, जिसने दोस्ती को रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए है. ताजा मामला राजधानी रांच के इटकी से सामने आय़ा है. जहां एक नाबालिग के साथ गैंग रेप करने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले सभी उसके दोस्त थे, जिन्होंने उसके साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल इस मामले में इटकी थाना मे शिकायत दर्ज कर दिया गया है.

अपने दोस्तो के साथ घूमने निकली थी नाबालिग

बता दें कि नगड़ी की रहने वाली नाबालिग अपने 6 दोस्तो के साथ 15 अक्टूबर को घर से घूमने के लिए निकली थी. घूमते-घूमते काफी रात हो जाने के बाद नाबालिग अपने दोस्तो के साथ इटकी के विधानीपतरा जंगल से होकर घर लौट रही थी. तभी सभी 6 दोस्तों ने मिलकर उसके साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया. उसके दोस्तो के द्वारा लगातार उसके साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया गया. जिसके बाद नाबालिग ने किसी तरह जंगल से खुद को निकाला और इटकी थाना में इसकी जानकारी.  

पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

वहीं पुलिस ने नाबालिग की हालत देख कर सबसे पहले उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जिसके बाद उसके बयान पर सभी लड़को के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा कर मामले की जांच शुरू की. जांच करते हुए पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जांच के दौरान छह में से पांच आरोपी नबालिग निकले. फिलहाल पांचों को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है. तो वहीं छठे आरोपी को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारावास भेज दिया गया है.

Read more on Newsbrief