Back

फिल्म ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी,सुशांत सिंह राजपूत के बारे में की बात

Brief By Newsbrief / 7:10 PM on 06 Oct 2023


 सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती का नाम काफी सामने आया. उन पर कई एलिगेशन भी लगे कई मुद्दों में वह घिरी नजर आई. एक्टर की मौत का इल्जाम उनके सर पर लगा. ऐसे में सुशांत के फैंस रिया चक्रवर्ती से नफरत करने लगे और सोशल मीडिया पर वो अक्सर उन्हें ट्रोल होती रही. ऐसे में उनके करियर पर भी काफी इफेक्ट पड़ा. लंबे समय तक उन्होंने मीडिया में आना बंद कर दिया मगर अब इतने सालों बाद रिया अपने करियर में कम बैक कर चुकी है. रोडिस में बतौर जज वो नजर आ रही है. ऐसे में रिया को कभी भी सुशांत सिंह राजपूत के मुद्दे पर खुलकर बात करते नहीं देखा गया. मगर इस बार एक्ट्रेस ने अपने लाइफ एक्सपीरियंस पर खुलकर बात की और यह तक कहा कि उन्हें पता है कि सुशांत ने ऐसा कदम क्यों उठाया था.

 

लाइफ एक सर्कल है- रिया चक्रवर्ती

इस बार रिया चक्रवर्ती ने बताया कि कैसी उनकी जिंदगी और वो खुद बदल चुकी है. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि लाइफ एक सर्कल है. अब मैं मीडिया से बात करती हूं मेरी जिंदगी आगे बढ़ रही है यह न्यू ME काफी अलग है. पहले में 31 साल की उम्र में मुझे अपने अंदर 81 साल की बुजुर्ग महिला महसूस होती थी. मुश्किल समय में आप देवदास बन सकते हैं या थेरेपी का सहारा लेकर आगे बढ़ सकते हैं. मैंने ऐसे समय पर देवदास ना बनाकर थेरेपी का सहारा लिया. रिया ने कहा कि क्यों उनके अंदर की आवाज उन्हें यह कहती है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा.

 

मुझे पता है कि वो किन चीजों से गुजरा है-  रिया चक्रवर्ती

इस दौरान रिया चक्रवर्ती से सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक सवाल किया गया जिसमें उनसे पूछा गया कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत में उनका क्या रोल था. इसके बाद एक्ट्रेस ने इसके जवाब के तौर पर कहा कि जब वह लोगों का चेहरा देखती है तो उन्हें ऐसा लगता है कि कुछ लोग उन्हें इस नजर से देखते हैं कि जैसे मैंने कुछ किया है .  मैं लोगों का चेहरा आराम से पढ़ लेती हूं. मुझे चुड़ैल नाम पसंद आया और मुझे इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता. लोगों ने मेरा नाम चुड़ैल रख दिया .ना जाने मुझे क्या-क्या कहा पर मैं आगे बढ़ चुकी हूं. सुशांत सिंह के सुसाइड करने को लेकर रिया ने कहा कि उन्हें बिल्कुल नहीं पता कि सुशांत सिंह राजपूत ने आखिरकार ऐसा कदम क्यों उठाया. मगर वह जानती है कि वह किन चीजों से गुजरे हैं और उनकी तकलीफें क्या कुछ रही है.

 

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत

14 जून, 2020 को बॉलीवुड एक्टर सुंशात सिंह राजपूत का शव मुंबई के फ्लैट में मिला था. ये खबर आग के तरह देश में ही नही बल्कि देश के बाहर भी फ़ाइल गई थी. जिसके बाद इस खबर ने इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था. इस केस के जांच में कई पहलू सामने आए. परिवारवालों ने इसे हत्या का मामला बताया. उन्होंने सीधा-सीधा इसका आरोप एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर लगाया था. इस मामले ने ऐसा असर दिखाया कि उस वक्त देश दो गुटों में बंटा नजर आया. ज्यादातर लोग सुशांत के साथ थे और बॉलीवुड में नेपोटिज्म और पार्शियेलिटी को लेकर अलग बहस देखी गई. लोगों को अपने चाहिते सितारे को खोने का इतना आक्रोश था कि परिणाम स्वरूप लोगों ने बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड शुरू कर दिया. जो अब बॉलीवुड इंडस्ट्री पर देखने को मिल रहा है. एक्टर की डेथ मिस्ट्री अभी तक पूरी तरह से सॉल्व नहीं हो पाई है.

Read more on Newsbrief