Brief By Newsbrief / 5:37 PM on 20 Sep 2023
जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर का टाटा नगर रेलवे स्टेशन पूरे राज्य में पहला रेलवे स्टेशन बना है, जिसमें यात्रियों के आलावा आम लोग भी ट्रेन के डब्बे में बैठकर खाना खा सकते है, अब आपको ये मजाक लगता होगा कि आखिर कोई आम आदमी क्यों भला रेल के डिब्बों में बैठकर खाना खाने जायेगा, तो चौकिये मत, बल्कि खुश हो जाईये कि टाटा रेलवे स्टेशन पर रेल के डिब्बे के आकार का ही रेस्टूरेंट खुला है. जहां एक कोच को अब रेस्तरां का रूप दे दिया गया है, और आम लोगों के लिए इसे शुरू कर दिया गया है, अब रेल यात्री हो या फिर शहरवासी सभी अब रेल के डिब्बे में बैठकर भोजन का आनंद उठा सकते हैं.
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर खुला अनोखा रेस्टूरेंट
आपको बता दें कि रेल प्रशासन की ओर से पिछले कई दिनों से इस रेस्तरां की तैयारी चल रही थी, जिसके तैयार हो जाने के बाद रेल डिब्बे रेस्टोरेंट को टाटानगर रेलवे स्टेशन के सेकंड एंट्री गेट के पास फिक्स कर दिया गया है. जिसे लॉन्ज ओंन व्हील का नाम दिया गया है. जिसमे कुल 40 लोगों की बैठने की अच्छी व्यवस्था है. वहीं इस रेल रुपी रेस्टूरेंट में इंडियन, साउथ इंडियन, चाइनीज, झारखंड और बिहार के लजीज व्यंजनों को परोसा जाता है. इसकी एक और खासियत ये है कि ये रेस्टोरेंट 24 घंटे यात्रियों के लिए खुला रहेगा.
रेल के डिब्बों में बैठकर लोग ले रहे हैं खाने का आनंद
वहीं इसका उद्घाटन मंगलवार को जमशेदपुर के टाटा नगर स्टेशन के एआरएम और रेस्टूरेंट के संचालक ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया.जिसके बाद लोग इसका भरपूर आनंद उठा रहे है. आप भी टाटा नगर रेलवे स्टेशन पर बने इस विशेष और अनोखे रेस्टूरेंट का लुत्फ उठाईय. आपको ये भी बता दें कि इसके निर्माण में टाटानगर रेल प्रबंधन के कमर्शियल विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.