Brief By Newsbrief / 6:59 PM on 19 Sep 2023
जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत विशाल प्रसाद नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप युवक के दोस्त पर ही लगाया था. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मंगलवार के दिन आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया. इसकी जानकारी एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी.
15 घंटे के अंदर पुलिस ने दोस्त की हत्या करनेवाले हत्यारे को दबोचा
एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि विशाल प्रसाद को उसके दोस्त ने ही गोली मारी थी, जिसके बाद विशाल को आनन-फानन में टीएमएच अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई थी. हालांकि बिष्टुपुर और कदमा पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर महज 15 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
छोटी सी बात पर ले ली थी जान
पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस बरामद किया गया है, बताया जा रहा है कि मोबाइल चरी को लेकर दोनों में विवाद हुआ था, जिसकी वजह से दोस्त ने ही दोस्त को गोली मारकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस आरोपी दोस्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.