Brief By Newsbrief / 6:35 PM on 16 Sep 2023
रांची(RANCHI):- राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था पर संकट बरकरार है.नए एसएसपी चंदन सिन्हा को प्रभार संभाले कुछ ही दिन हुए हैं. लेकिन अपराधियों का मनोबल घटा नहीं है.अपराधी घटनाओं को अंजाम देने में भी लगे हुए हैं. छोटी-बड़ी घटनाएं हो रही है. कांके में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी को गोली मार दी गई.कहीं पर्स छीन लिया जा रहा है, कहीं रंगदारी की मांग हो रही है.
एसएसपी कुछ नया करने का प्रयास कर रहे
एसएसपी चंदन सिन्हा ने सभी थानेदारों को अलर्ट रहने को कहा है. शहरी क्षेत्र में टाइगर मोबाइल, पीसीआर को लगातार गश्ती करने का निर्देश दिया गया है. सिटी एसपी अभी शहरी क्षेत्र के थानेदारों के साथ समन्वय बनाकर विधि व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने में लगे हुए हैं. शहरी क्षेत्र के 22 थानों में पीसीआर, टाइगर मोबाइल को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया. किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.
एसएसपी लगातार चीजों को समझ रहे
मालूम हो कि रांची राजधानी में खुलेआम गोलीबारी चेन छिनतई,पर्स छिनतई के अलावा विभिन्न आपराधिक गिरोह के गुर्गों के द्वारा रंगदारी की मांग जैसी घटनाएं लगातार हो रही है. एसएसपी लगातार चीजों को समझ रहे हैं. उन्होंने कहा है कि अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है. थानेदारों को जमीन से संबंधित किसी भी शिकायत पर संजीदा होने का निर्देश दिया गया है. विधि व्यवस्था की समस्या इतनी गंभीर है कि नए पुलिस कप्तान को इसे नियंत्रित करने में पूरी मेहनत करनी पड़ रही है. उनका प्रयास है कि सरकार ने जो उनके ऊपर विश्वास व्यक्त किया है और उन्हें राजधानी का वरीय पुलिस अधीक्षक बनाया गया है तो उस कसौटी पर वे खरे उतरें. पसीना तो छूट ही रहा है.