Back

देवघर में सफाई मित्रों के परिजनों के स्वास्थ्य लाभ की जिम्मेवारी नगर निगम ने ली,लगाया सुरक्षा शिविर

Brief By Newsbrief / 12:29 AM on 14 Sep 2023


देवघर (DEOGHAR): देवघर शहरी क्षेत्र का जिस प्रकार से विकास हो रहा है वैसे में यहां जनसंख्या भी बढ़ रही है.जनसंख्या बढ़ने के साथ गंदगी भी बढ़ रही है. वैसे में शहर की गंदगी को उठाने की जिम्मेवारी सफाई मित्र के हाथों में होती है. शहर भर की गंदगी उठाने वालों को अपनी स्वास्थ्य की चिंता हमेशा रहती है. ऐसे में अगर गंभीर बीमारी हो जाये तो इनका और इनके परिवार का भरण पोषण कैसे होगा. इसी चिंता के बीच सफाई मित्र अपना कार्य करते हैं. लेकिन अब इन्हें अपने स्वास्थ्य के लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. नगर निगम द्वारा सभी सफाई मित्र और उनके परिवार को चिकित्सा लाभ की जिम्मेदारी नगर निगम ने उठाया है. इसी के तहत आज पानी टंकी के समीप सफाई मित्र सुरक्षा शिविर लगाया गया.

700 से अधिक सफाई मित्र और इनके परिवार को स्वस्थ्य औऱ सुरक्षित रखा जाएगा

शिविर का उदघाटन नगर निगम के आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल ने किया. नगर आयुक्त ने बताया कि 700 से अधिक सफाई मित्र है जिनके द्वारा रात दिन मेहनत कर शहर को स्वच्छ रखा जाता है. इन सभी सफाई मित्र और इनके परिवार के लोगों को स्वस्थ्य रखने की जिम्मेदारी हमारी है. इनलोगों को हर संभव स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, अंतराल-अंतराल पर सभी का स्वास्थ्य जांच कराया जाएगा. जरूरत के मुताबिक दवाई और चिकित्सीय परामर्श में मुहैया की जाएगी. नगर आयुक्त ने कहा कि सफाई मित्र स्वस्थ्य और सुरक्षित रहेंगे तो शहरवासी भी स्वच्छता के बीच स्वस्थ्य रहेंगे.

 

Read more on Newsbrief