Brief By Newsbrief / 7:37 PM on 12 Sep 2023
गिरीडीह (GIRIDIH) : आजादी के इतने वर्षों के बाद गिरिडीह जिले को आज सरकार की तरफ से तौफा दिया गया है. दरअसल आज गिरीडीह से राजधानी रांची के लिए सीधी रेलमार्ग की सुविधा दी गई है. इसे लेकर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, गिरिडीह सदर विधायक सुद्विप कुमार सोनू, जमुआ विधायक केदार हाजरा, बरही विधायक अमित यादव सहित कई वरीय रेल अधिकारियों की उपस्थिति में न्यू गिरीडीह रेलवे स्टेशन से गिरीडीह रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है.
कुछ इस प्रकार है ट्रेन का रूट
आपको बता दें कि यह ट्रेन रांची से सुबह 6:00 बजे खुलेगी जो 6:30 में टाटी सिल्वे, 6:42 में मेसरा, 8:05 में बरकाकाना 9:08 में हजारीबाग टाउन 10:30 में कोडरमा 11:20 में महेशपुर हॉट 11:40 में धनवार 12:20 में जमुआ जबकि दोपहर 1:00 बजे न्यू गिरिडीह स्टेशन पर ट्रेन पहुंचेगी वहीं 1 घंटे के बाद यह ट्रेन पुनः 2:00 बजे रांची के लिए वापस रवाना होगी.
इस दौरान ग्रामीण यात्रियों में भरी खुशियां देखी गई और लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस कार्य के लिए हृदय से धन्यवाद दिया. लोगों का कहना है कि आजादी के इतने वर्षो के बाद आज पहली बार गिरिडीह से सीधी ट्रेन चली है, जो काबिले तारीफ है.