Back

144 के बाद भी आंदोलनकारी किसान मंच ने किया रोड जाम, एसडीएम के आश्वासन से बनी बात

Brief By Newsbrief / 10:56 PM on 22 Aug 2023


गिरिडीह(GIRIDIH):उपचुनाव को लेकर 144 लागू होने के बाद भी मंगलवार को गिरिडीह किसान मंच के कार्यकर्ताओं ने अचानक शहर के टावर चौक को जाम कर दिया, और बीच रोड में बैठकर नारेबाजी करने लगे. जबकि उसी वक्त राज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रवि कुमार गिरिडीह दौरा था. लिहाजा, रोड जाम की सूचना मिलने के बाद एसडीएम विषालदीप खलको, डीएसपी संजय राणा और एसडीपीओ अनिल सिंह के हाथ पांव फूल गए.

 

 

144 के बाद भी आंदोलनकारी किसान मंच ने किया रोड जाम

 

 

जिसके बाद तीनो अधिकारी इस दौरान किसान मंच के कार्यकर्ता से वार्ता के लिए पहुंचे, और रोड जाम हटाने की अपील किया. लेकिन आंदोलनकारी किसान मंच के कार्यकर्ता की मांग थी, कि छेड़खानी के आरोप में जेल भेजे हुए दीपक गोस्वामी को तुरंत जेल से रिहा करे. हालांकि रोड जाम करनेवाले आंदोलनकारी की कई  और भी मांग थी जिसमें खतियान का नकल किसानों को उपलब्ध कराने और किसानों के जमीन को तुरंत ऑनलाइन कराने समेत अन्य मांग रखा.

 

 

जाने एसडीएम ने कैसे हालात पर पाया काबू

 

 

इस दौरान एसडीएम ने रोड जाम करने वाले आंदोलनकारीयो को काफी समझाया, तो सभी रोड जाम से हटकर एसडीएम कार्यालय वार्ता के लिए पहुंचे. जहां चुनाव के बाद मामले में राहत देने का भरोसा अधिकारियों ने दिया.

 

Read more on Newsbrief