Brief By Newsbrief / 10:26 PM on 18 Aug 2023
बोकारो (BOKARO) : प्रशासन ने बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत खखंडा गांव निवासी दिव्यांग खुशबू कुमारी की असमय निधन पर गहरा खेद प्रकट किया है. वहीं खुशबू के असमय निधन की खबर विभिन्न समाचार पत्रों, न्यूज पोर्टल एवं न्यूज चैनलों पर गंभीरता से प्रकाशित किया गया था, जिस पर प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए छानबीन करना शुरू किया है. क्योंकि उनका कहना है कि कई जगहों पर इसे गलत तरीके से दर्शाया गया है.
सरकार ने पैसे भेजने का किया दावा
इस मामले छानबीन करने पर प्रशासन ने पाया कि खुशबू कुमारी को सरकार के तरफ से मिलने वाली दिव्यांग पेंशन लगातार उसके बैंक खाते में जा रहा था,परन्तु बीमारी के कारण खुशबू का बैंक नही जा पाना तथा उसके बैंक खाते का आधार कार्ड से लिंक नही होने के कारण उसके बैंक खाते से पैसे की निकासी नही हो पा रही थी.
12 से 15 दिनों में आधार कार्ड बनकर आने वाला था
गोमिया प्रशासन के द्वारा खुशबू का आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दिया गया था. संभवतः 12 से 15 दिनों में खुशबू का आधार कार्ड बनकर आ जाता,और आधार कार्ड बनते ही खुशबू को सभी तरह के सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने लगता. परन्तु इससे पहले कि खुशबू का आधार कार्ड बनकर आता, उसने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया.
क्या है मामला
गोमिया प्रखंड के खखंडा गांव निवासी गिरधारी महतो की पुत्री खुशबू कुमारी (उम्र लगभग 25 वर्ष) बचपन से ही दिव्यांगता की शिकार थी. वह चलने-फिरने में लाचार थी. 24 घन्टे बिस्तर में ही पड़े-पड़े रहती थी. खुशबू के पिता खेतीबाड़ी एवं मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का पेट पालते थे,और उसी में से थोड़े-थोड़े पैसे बचाकर वे अपने पुत्री खुशबू का इलाज भी करवाते थे. पिता के द्वारा इलाज करवाने के बावजूद खुशबू की स्थिति दिनों दिन बिगड़ती चली जा रही थी. समयांतराल में खुशबू को सरकार के तरफ से दिव्यांग पेंशन भी मिलने लगा. परन्तु वर्ष 2018 में आधार कार्ड के रूप में सरकारी सिस्टम फॉलो नहीं होने के कारण खुशबू को पेंशन मिलना भी बंद हो गया.
एक तरह ये बातें सामने आ रही है कि प्रशासन की लापरवाही से खूबशु की जान गई है वही सरकार का दावा है उन्होनें अपने तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी है.