Back

रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता,फाइनेंस कंपनी के महिला कर्मी से डकैती मामले में 3आरोपी गिरफ्तार

Brief By Newsbrief / 6:49 PM on 18 Aug 2023


रांची: रांची पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में हुए 30 जून को डकैती की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. इन अपराधियों ने 30 जून को हथियार के बल पर 2लाख रुपया की डकैती की थी. बताया जा रहा है कि भारत फाइनेंस कंपनी के महिला कर्मी से 2लाख से अधिक की डकैती हुई थी. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस को एक देशी कट्टा, चार जिंदा गोली, घटना में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल सहित लूट के 10,500 रुपये हुआ बरामद हुए है.

 

गिरफ्तार अपराधियों के नाम

इस घटना में कुल 5 अपराधी शामिल थे जिनमे पुलिस ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था वहीं 2 की तलाश जारी है. गिरफ्तार अपराधियों में करण कुमार यादव, शिव प्रसाद यादव और संतोष सिंह मुंडा शामिल है. बाकी अपराधियों की तलाश की जा रही है.

Read more on Newsbrief