Brief By Newsbrief / 12:32 AM on 15 Aug 2023
दुमका(DUMKA):दुमका में बीते दिन यानी रविवार को सरैयाहाट प्रखंड के पथरिया गांव में एक हृदयविदारक घटना घटी थी. जिसमे बांध में नहाने के दौरान पिंडरा गांव के 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गयी थी. वहीं आज सोमवार के दिन इस घटना पर जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई.
बांध में डूबे बच्चों के परिजनों को मिलेगा चार चार लाख का मुआवजा
एसडीपीओ कौशल कुमार ने पीड़ित परिवार को हर संभव प्रशासनिक मदद देने का भरोशा दिलाया. एसडीओ कौशल कुमार ने बताया कि सभी बच्चे के परिजनों को आपदा राहत कोष से चार - चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. इसके लिए अभिलेख बना कर अग्रसारित कर दिया गया है.और जल्दी ही मुआवजा की राशि पीड़ित परिवार को मिल जायेग. दुख की इस घड़ी में जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है.