Back

राजनीकांत की फिल्म जेलर आज हुई रिलीज ,फिल्म के लिए ऑफिस में कर्मचारियों को दी गई छुट्टी

Brief By Newsbrief / 10:44 PM on 10 Aug 2023


साउथ की सुपरस्टार रजनीकांत की फैन फॉलोइंग किस कदर है इसे ना बताने की जरूरत है ना जताने की. लोगों के अंदर अपने सुपरस्टार के लिए एक अलग दीवानगी है. इनकी फैन फॉलोइंग शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बड़े एक्टर से भी आगे है. उनके जैसी दीवानगी शायद ही किसी स्टार के लिए देखी गई होगी. वहीं यह दीवानगी अब फिर से देखने को मिल रही है. जहां राजनीकांत के फिल्म के लिए दफ्तरों में छुट्टी दे दी गई है. अब आप भी सोचिए कि लोगों का पागलपन कैसा है की साउथ की दो स्टेट में ऑफिस में एक दिन का छुट्टी ऐलान कर दिया गया है.

 

बेंगलुरु और चेन्नई के ऑफिस में एक दिन की छुट्टी

दरअसल रजनीकांत की फिल्म जेलर आज यानी 10 अगस्त को रिलीज हुई है. रजनीकांत 2 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं. लंबे समय से इनके फैंस को इनकी  पिक्चर का इंतजार था और अब वह दिन आ गया है.  ऐसे में हर कोई फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखना चाहता है. लोगों के डिमांड को देखते हुए बेंगलुरु और चेन्नई के ऑफिस में एक दिन की छुट्टी दे दी गई है.  अब जो कर्मचारी अपने ऑफिस के कारण फिल्म नहीं देखने जा पा रहे थे उन्हें अब ऑफिस के तरफ से फिल्म के लिए छुट्टी मिली है.

 

6 हजार किलोमीटर से ज्यादा सफर तय कर चेन्नई पहुंचा फैन

इन दीवानों के लिए रजनीकांत की फिल्म किसी उत्सव या त्योहार से कम नहीं है. फिल्म को देखने के लिए सुबह से ही तमाम थियेटरों में लंबी कतारें लगी हुई है. एक तरफ जहां बेंगलुरु और चेन्नई में छुट्टी दे दी गई वहीं दूसरी तरफ एक अनोखा फैन इन की फिल्म को देखने के लिए 6 हजार किलोमीटर से ज्यादा सफर तय कर चेन्नई पहुंचा है. वही फैन का प्यार इतना देखने को मिला कि उनके प्रशंसा के मंदिरों में खास पूजा करवा रहे हैं ताकि फिल्म सफल हो इसके साथ ही फिल्म रिलीज के बाद फैंस द्वारा थिएटर के बाहर जमकर पटाखे जलाए गए. इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो साउथ में कोई त्यौहार मन रहा हो.

Read more on Newsbrief