Brief By Newsbrief / 6:21 PM on 05 Aug 2023
किसी भी रिश्ते को प्यार की डोरियों से बांधा जाता है. यदि 2 लोगों में प्यार हो और वह एक दूसरे के साथ रहना चाहें तभी वह किसी रिश्ते में रह सकते हैं. कोई भी रिश्ता जोर जबरदस्ती से नहीं चलता. मगर दिल्ली से जो मामला सामने आया है उसमें एक युवक की हत्या इस बुनियाद पर की गई कि उसने एक ‘गे रिलेशन’ बनाने से इंकार कर दिया था. जिसके बाद उसके दोस्त ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और लाश को सूटकेस में भरकर नाले में फेंक दिया. वहीं आरोपी ने गुमराह करने के लिए मृतक के घरवालों को 20 लाख की फिरौती के लिए कॉल भी किया, मगर उसका यह प्लान कामयाब नहीं हो सका. पुलिस को सारी बात की जानकारी मिल गई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
जानिए हत्या की वजह
इस मामले के बारे में बताया जा रहा है कि यह दोनों लड़के एक दूसरे के दोस्त हैं और पहले ने अपने दूसरे दोस्त की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने उसके साथ समलैंगिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया था. इस घटना में पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए गाड़ी और पिस्तौल दोनों को बरामद कर लिया है. वही इस हत्या की खबर जैसे ही सामने आई पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
सीसीटीवी में पकड़ा गया आरोपी
आजकल के समय में हर जगह हर चौक-चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ हैं. सीसीटीवी कैमरा काफी उपयोगी साबित होते हैं. इससे कोई भी घटना आसानी से कैप्चर हो जाती है और सुराग मिलना काफी आसान हो जाता है. इस केस में भी ऐसा ही हुआ जहां पुलिस के हाथ में एक cctv फुटेज लगी जिसके बदौलत आरोपी को ढूंढना आसान हो गया. जब युवक के किडनैप होने की खबर पुलिस को मिली तो पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी जिसमें ये पता चला कि आखरी बार युवक एक प्लाजा मॉल में घूमने गया गया. जहां बैंक डिटेल में मुताबिक उसने पिज्जा खाने के लिए ऑनलाइन पेमेंट किया था. साथ ही सीसीटीवी फुटेज में एक गाड़ी भी नजर आए जिसमें से दो युवक एक साथ गाड़ी से उतरे. एक तो युवक था दूसरा उसके साथ उसका आरोपी दोस्त था. परिवारवालों ने तुरंत इसकी पहचान की जिसके बाद आरोपी को धर दबोचा गया.