Brief By Newsbrief / 4:55 PM on 03 Aug 2023
धनबाद(DHANBAD): धनबाद के धनसर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम फिर फायरिंग की घटना हुई .यह घटना धनसार थाने इलाके में हुई है. बताया गया है कि गणेश चौहान नामक युवक को बाइक पर सवार दो अपराधियों ने गोली मार दी. गनीमत रही कि गोली उसकी कमर में लगी है. उसे इलाज के लिए धनबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. किसने गोली मारी, क्यों मारी युवक नहीं बता पा रहा है.
गोली मारने वालों की खोज कर रही पुलिस
इधर सूत्रों के अनुसार युवक खा पीकर घर जा रहा था, इस बीच रास्ते में उसे गोली मारी गई. गोली मारने वालों की खोज पुलिस कर रही है. धनबाद में फायरिंग करना बाएं हाथ का खेल हो गया है. बात बात में फायरिंग कर दी जा रही है. सोमवार की रात को तो झरिया में बम से दरवाजा तोड़कर धनंजय यादव की हत्या की गई. इस घटना ने तो धनबाद झरिया को हिला कर रख दिया है. फिर आज फायरिंग की घटना हुई है. जिस युवक को गोली लगी है उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है.