Back

झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू,राज्य की विधि व्यवस्था को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

Brief By Newsbrief / 5:30 PM on 28 Jul 2023


रांची (RANCHI): झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू हो गया है. सत्र का आज पहला दिन है, पहले दिन ही राज्य की विधि व्यवस्था को लेकर विपक्ष सदन के बाहर सीढ़ी पर प्रदर्शन करने लगा. इस दौरान हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. साथ ही सुभाष मुंडा की हत्या की CBI जांच की मांग की है.

बालू पत्थर बेचने में लगी है सरकार

इस दौरान विधायक शशि भूषण मेहता ने कहा कि सरकार का विधि व्यवस्था ठीक करने में कोई ध्यान नहीं है. सरकार सिर्फ बालू पत्थर बेचने में लगी है. इस सरकारी में अपराधी खुलेआम घूम रहे है. राज्य की विधि व्यवस्था चरमरा गई है, हर जगह अपराधी और माफिया सक्रिय है. हेमन्त सरकार में लूट मची हुई है.

 

वहीं राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा कि जब राज्य की राजधानी में अपराधी दिन दहाड़े गोली चला रहे है. इससे साफ साबित होता है कि राज्य में विधी व्यवस्था किस कगर है. इस समय राज्य में क्या हालत है ये किसी से छुपा नहीं है. दूसरी और राज सिंहा ने कहा कि राज्य सरकार सिर्फ कोयला की लूट करने में लगी है. इस सरकार में सुरक्षा की उम्मीद ही नहीं है. सरकार ट्रांसफ़र पोस्टिंग में लगी है.

 

Read more on Newsbrief