Back

पत्नी को जबरदस्ती मारपीट कर मायके भेजना पड़ा महंगा,पत्नी ने ली पति की जान

Brief By Newsbrief / 6:27 PM on 26 Jul 2023


झारखंड के गुमला जिले से खबर आई है. जिसमें एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है.एक महिला ने पुरुष की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी.

 

जानिए क्या है पूरा मामला

 

यह खबर है गुमला जिले से. जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के बेरीटोला गांव में हत्या किया घटना हुई है. बिंदेश्वर उरांव (45) अपनी पत्नी को मायके भेजने के चक्कर में था. पत्नी सस्टी उराइन (40) इसके लिए तैयार नहीं हो रही थी लेकिन बिंदेश्वर उरांव लगातार उसे जाने को कह रहा था. पत्नी को कुछ शक हो रहा था. दोनों के बीच इस बात को लेकर झंझट होने लगा. पत्नी लगातार कह रही थी कि वह कहीं नहीं जाएगी. इस पर बिंदेश्वर उरांव पत्नी से मारपीट करने लगा. बस उसकी पत्नी का खून खौल गया और वह आंगन में पड़े डंडे से बिंदेश्वर उरांव पर टूट पड़ी. दो-तीन डंडा उसके सर पर लगा. वह गिर गया थोड़ी देर में उसके प्राण निकल गए. बिशनपुर थाना प्रभारी के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

Read more on Newsbrief