Back

टाटा स्टील के वरीय पदाधिकारी ने रेलवे ट्रैक पर दी जान,एक महीने से खुद्कुशी का कर रहे थे प्रयास

Brief By Newsbrief / 12:16 AM on 09 Jul 2023


जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जुगसलाई थाना क्षेत्र के टाटा पिगमेंट के पास उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जब रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ. ये शव टाटा स्टील के चीफ विजय निराला की है. जानकारी के मुताबिक विजय निराला ने आत्महत्या की है.

 

टाटा स्टील के वरीय पदाधिकारी विजय निराला ने की आत्महत्या

 

आपको बताये कि 53 वर्षीय टाटा स्टील के वरीय पदाधिकारी विजय निराला कदमा में रहते थे. उन्होने शनिवार को अपनी कार को सड़क किनारे खड़ी कर पास के रेलवे ट्रैक में आ रही मालगाड़ी के नीचे आकर अपनी जान दे दी. वहीं प्रत्यक्षदर्शियों की माने, तो पिछले एक महीने से ये लगातार रेलवे ट्रैक पर आकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन मौका नहीं मिलने की वजह से वापस घर लौट जाया कर रहे थे.

 

रेलवे ट्रैक पर दी जान

 

आज अचानक रेलवे ट्रैक के नीचे जाकर अपनी जान दे दी. वहीं सूचना के बाद जुगसलाई पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों को जानकारी देने के बाद जांच कर रही है. वहीं आत्महत्या के पीछे क्या वजह है, अब तक पता नहीं चल पाया है. लेकिन जिस तरह से विजय निराला ने ये कदम उठाया. अपने पीछे कई राज छोड़ गये.

 

Read more on Newsbrief