Back

दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में हुई फायरिंग, पुलिस कर रही जांच

Brief By Newsbrief / 10:04 PM on 05 Jun 2023


 

गिरिडीह (GIRIDIH): झारखंड में जमीन विवाद इन दिनों शहर से लेकर गांव तक देखने को मिल रहा है. कहीं डॉक्युमेंट्स की कमी से झगड़ा होता है, तो कहीं जमीन का सही बंटवारा नहीं होने से, या फिर भूमाफियाओ द्वारा किसी की जमीन पर जबरन कब्जा करने से विवाद उतपन्न होता है. अगर बात करे  गिरिडीह की तो यहाँ भी जमीन विवाद पिछले कुछ सालों से पुलिस के लिए सिरदर्द  बन चुका है. आए दिन जमीन विवाद में हत्या और गोली चलने की घटना सामने आती रहती है. ताजा मामला गिरिडीह के पचम्बा थाना इलाके के खावा से जुड़ा हुआ है. जहां रविवार की देर रात दो गोतिया के जमीन विवाद में  फायरिंग की गई है, तो वहीं मौके पर मौजूद एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.  

जमीन विवाद को लेकर आपस में भिड़े दो परिवार

बताया जाता है कि खावा निवासी सोमर मंडल और घनश्याम मंडल के बीच जमीन विवाद चल रहा है. इस विवाद को लेकर कई दफा पंचायत भी हो चुकी है. लेकिन इसी बीच सोमर मंडर के द्वारा जमीन पर बाउंड्री देने का काम चल रहा था. जिसका विरोध करते हुए घनश्याम मंडल ने काम को रोकवा दिया था.  इसी दौरान रविवार की देर रात फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. और वहां मौजूद सोमर के भाई खेमन मंडल की पिटाई कर दी.  जिसके बाद वे सभी लोग मौके से फरार हो गए. जिसके बाद सोमर मंडल ने इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी.

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां सोमर मंडर ने पुलिस को बताया कि बीती रात घनश्याम मंडल, खूबलाल मंडल, हुलास मंडल, विकास मंडल समेत कई लोग घटना स्थल पर आए थे. घटना स्थल पर आने के बाद सभी लोगों ने मिलकर फायरिंग औऱ मारपीट की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि दो पक्षों के बीच जमीन का विवाद है. जहां एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग व मारपीट करने का आरोप लगाय है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल मौके से पुलिस ने खाली खोखा बरामद किया है.

 

Read more on Newsbrief