Back

दहेज के लोभियों ने एक मासूम को मौत की नींद सुला दी,एक गिरफ्तार,अन्य फरार

Brief By Newsbrief / 10:11 PM on 31 May 2023


गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह के सरिया में दहेज लोभियों ने मंगलवार को एक विवाहिता की हत्या कर दी. और मामले को दबाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया. लेकिन उसी समय मृतिका का भाई अमन जानकारी मिलने पर पहुंच गया. और  पुलिस को इसकी सूचना दी.

 

 

दहेज नहीं देने पर सुसरालवालों ने की महिला की हत्या

 

घटना की जानकारी पर सरिया थाना पुलिस परिवार वालों के साथ बेरगी नदी पहुंची. और एक आरोपी को दबोचने में सफल रही. जबकि मृतिका निक्की का पति सूरज सिंह पहले ही फरार हो गया था. थाना में दिये आवेदन में निक्की के भाई अमन ने अपने बहनोई सूरज सिंह, ससुर नागो चौधरी, सास सरस्वती देवी और बहन निक्की की नन्द पिंकी पर दहेज में पांच लाख नहीं मिलने की वजह से हत्या करने का आरोप लगाया है.

 

पति ने कर ली थी दुसरी शादी

 

आपको बताये कि निक्की कुमारी की शादी साल 2018 में हुई थी. लेकिन उसकी बहन को कोई अब तक कोई बच्चा नहीं हुआ था. जिसकी वजह से आये दिन पति और ससुरालवाले अलग-अलग तरीके से परेशान करते थे. कुछ दिन से सभी निक्की से मायके से पांच लाख लाने का दबाब बना रहे थे. जब उसकी बहन ने भाई से पैसे मांगे तो दो लाख समाज के सामने दिया गया. लेकिन तीन लाख रूपये की मांग और की जा रही थी. जब पैसे नहीं दिये गये तो पति ने दूसरी शादी कर ली. और निक्की को टॉर्चर किया जाने लगा. उसकी बहन सब सहते हुए अपने ससुराल में ही रही थी.

Read more on Newsbrief