Back

जमशेदपुर में दो दुकानदारों के बीच हुई जमकर मार-पीट,3 लोग घायल

Brief By Newsbrief / 5:12 PM on 17 Apr 2023


जमशेदपुर (JAMSHDPUR): जमशेदपुर में दुकान लगाने को लेकर दो दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हुई.जिसमे दो से तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये. बीच सड़क पर मारपीट की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. और दोनों दुकानदारों को हिरासत में लेकर थाने ले गई.

 

बीच सड़क पर लड़ने लगे दो दुकानदार

 

आपको बताये कि ये सारा मामला जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का है. जहां बीच सड़क पर दुकान लगाने को लेकर दो दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट में दोनों तरफ से दो से तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए. पुलिस दोनों दुकानदारों को हिरासत में लेकर थाने ले गई. जिसके बाद दोनों दुकानदारों के साथ उनके समर्थकों ने थाने को ही रण क्षेत्र में तब्दील कर दिया. और थाने में ही पुलिस के सामने जमकर मारपीट शुरु कर दी.

 

दोनो दुकानदारों ने थाने को ही रण क्षेत्र में तब्दील कर दिया

 

मिली जानकारी के मुताबिक दुकानदारों को थाना ले जाने के बाद उनके समर्थकों ने थाने को ही रण क्षेत्र में तब्दील कर दिया.  और थाने में ही पुलिस के सामने जमकर मारपीट शुरु कर दी. जिसको देखते हुए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मामले को शांत करवाया. बताया जा रहा है कि खाली जमीन पर दुकान लगाने को लेकर दुकानदारों में विवाद हुआ. और विवाद मारपीट में तब्दील हो गया. फिलहाल दोनों पक्ष में लिखित शिकायत दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Read more on Newsbrief