Back

दिल्ली के मुख्यमंत्री को सीबीआई ने भेजा समन,शराब घोटाला मामले में होगी पूछ-ताछ

Brief By Newsbrief / 1:04 AM on 15 Apr 2023


 दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में शुक्रवार 14 अप्रैल को सीबीआई का समन मिला है. सूत्रों की माने तो 16 अप्रैल को सीबीआई केजरीवाल से पूछताछ कर सकती है.

 

शराब घोटाला के मामले में पहले से ही जेल में मनीष सिसोदिया.

 

आपको बता दे कि शराब घोटाला के मामले में ‘आप’ के नेता सह दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जेल में हैं. इनको 26 फरवरी को सीबीआई की ओर से पूछताछ के लिए बुलाया गया था. जिसके बाद सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

 

संजय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना.

 

जिसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के नेता बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं. इसको लेकर ट्वीटर पर बयानबाजी शुरु हो गई है. आप के नेता संजय सिंह ने बीजेपी की ओर इशारा करते हुए ट्रवीट कर लिखा है कि इस अत्याचार का अंत जरुर होगा.

Read more on Newsbrief