Back

शिक्षा मंत्री के लिए अखिलेश महतो की दावेदारी,क्या इस संभावना पर मुख्यमंत्री लगायेंगे मुहर

Brief By Newsbrief / 5:03 PM on 08 Apr 2023


झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो अब इस दुनिया से अलविदा कह चुके हैं.लेकिन उनके जाने से बड़ा सवाल लोगों के दिमाग में यह है कि आखिर कौन होगा झारखंड का अगला शिक्षा मंत्री ? क्या जगरनाथ दादा के बेटे अखिलेश महतो को शिक्षा मंत्री का पदभार दिया जायेगा या किसी और को सीएम हेमंत सोरेन मंत्रीपद की गद्दी संभालने का मौका देंगे.अभी बस कयास ही लगाये जा रहे है. क्योंकि सीएम की ओर से किसी तरह की कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

 

जगरनाथ महतो के सुपुत्र अखिलेश महतो को मंत्री पद देने पर हो सकता है विचार!

 

आपको बताये कि सीएम की ओर से जगरनाथ महतो के बेटे अखिलेश महतो को मंत्री पद देने पर विचार किया जा सकता हैं.क्योंकि सीएम हेमंत सोरेन पहले भी इस तरह फैसला ले चुके हैं. आपको बताये कि झारखंड के कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का कोरोना संक्रमण फैलने से निधन हो गया था.जिसके बाद उनके बड़े बेटे हफीजुल अंसारी को मंत्रिमंडल में जगह दी गई थी. जेएमएम से मधुपुर विधानसभा से विधायक के साथ झारखंड के कल्याण मंत्री थे हाजी हुसैन अंसारी.जिनके निधन के बाद सीएम ने मंत्रीपद उनके बेटे को सौंपा था.

 

 

कौन हैं जगरनाथ महतो के पुत्र ? पूरी जानकारी देखें.

 

आपको बताये कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के बेटे का नाम अखिलेश महतो हैं.जिन्होने लॉ की पढ़ाई की हैं.जो अपने पिता दिवंगत आत्मा जगरनाथ महतो की काम में हाथ भी बंटाते थे.इसके साथ ही एक समाज सेवी के रुप में झारखंड में लोगों की सेवा भी करते हैं.पिता के निधन के बाद इनको शिक्षा मंत्री का पद दिया जा सकता है!

Read more on Newsbrief