Back

पोखर में डूबने से एक व्यक्ति की मृत्यु,थाना प्रभारी ने 4 घंटे की मसक्कत के बाद निकाला शव

Brief By Newsbrief / 11:04 PM on 05 Apr 2023


(DEOGHAR): पुलिस की कार्यशैली अंतराल अंतराल पर धूमिल हो जाती है. लेकिन देवघर के चितरा थाना प्रभारी राजीव रंजन आज अपने कर्तव्य के प्रति सजग दिखे. इन्होंने अपने प्रशिक्षण का पूरा इस्तेमाल किया. स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित धीया पोखरा में कोइरी जमुआ गांव का रहने वाला नवल यादव नामक व्यक्ति नहाने के क्रम में डूब गया. पोखरा गहरा होने के कारण वो काफी अंदर चला गया. इस बात की जानकारी जैसे ही थाना प्रभारी को मिली उन्होंने वर्दी में ही पोखरा में छलांग मार दी. इसके बाद अन्य स्थानीय गोताखोरों ने भी छलांग मारकर मृतक के शव को ढूढ़ने का प्रयास किकियाlकाफी खोजबीन और 4 घण्टे के कड़ी मसक्कत के बाद आखिरकार थाना प्रभारी ने ही उसका शव पोखरा से बाहर निकाला. इधर परिजनों को सूचना देने के बाद नवल यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है. फिलहाल पुलिस इस घटना की छानबीन शुरू कर दी है. झारखंड पुलिस के इस थाना प्रभारी की तारीफ क्षेत्र में चारों तरफ हो रही है. 

 

 

Read more on Newsbrief