Back

दुमका में कांग्रेसियों का एक दिवसीय सत्याग्रह,केंद्र सरकार को बताया तानाशाह

Brief By Newsbrief / 9:19 PM on 26 Mar 2023


दुमका(DUMKA):कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को कोर्ट से 2 वर्ष की सजा सुनाई गई. जिस कारण राहुल गांधी की लोक सभा की सदस्यता भी समाप्त हो गयी. इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस में उबाल है. प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस जिला कमिटी द्वारा दुमका के गांधी मैदान में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन किया गया. पार्टी जिलाध्यक्ष महेश राम चन्द्रबंसी के नेतृत्व में काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी मैदान पहुँच कर बापू की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह रूपी धरना पर बैठे.

स्थल पर बापू के प्रिय भजन बजता रहा. इस बाबत पार्टी जिलाध्यक्ष महेश राम चंद्रबंसी ने केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए तानाशाह करार दिया. का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मामले में केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है.  का आरोप लगाया. केंद्र सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था का गला घोंटने का काम कर रही है. राहुल गांधी जब संसद में अडानी मामले में सच्चाइयों को सामने रखना चाहते थे तो केंद्र सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया. केंद्र सरकार की इस तानाशाही के खिलाफ पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

Read more on Newsbrief