Back

घरेलू विवाद में बहू ने ली सास की जान,पुलिस जांच जुटी

Brief By Newsbrief / 5:35 PM on 28 Feb 2023


देवघर (DEOGHAR) : अगर सास बहू में आपसी प्रेम हो तो घर स्वर्ग बन जाता है और एक दूसरे का सम्बंध मां बेटी के समान हो जाता है. वहीं अगर अगर दोनों में नफरत हो तो घर को नर्क बनने में समय नहीं लगता. सास बहू के बीच नफरत इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते. दोनों एक दूसरे के जान लेने के पीछे पड़ जाते हैं. आखिर में यही सुनने को मिलता है कि सांस ने बहु को जला डाला या जहर खिलाकर या अन्य तरीके से बहू को मार दिया जाता है. कुछ ऐसा ही मामला देवघर के सारठ थाना क्षेत्र से सामने आया है. घरेलू विवाद को लेकर एक बहू ने अपनी वृद्ध सास की हत्या कर दी.

 

क्या है मामला

 

यहां एक बहू का सास की हत्या करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार कलयुगी बहू ने घरेलू विवाह को लेकर अपनी वृद्ध सास को मौत के घाट उतार दिया. घटना के सम्बन्ध में बताया जाता हैं कि सारठ थाना क्षेत्र के नैयाडीह गांव में बीते रात सास बहू में घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया था. तभी 35 वर्षीय बहु पिंकी देवी ने अपने वृद्ध सास 62 वर्षीय हेमिया देवी को ईंटा से मार दिया जिससे उनकी सास गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर गई. सास की सांस चलते देख बहू ने गला दबाकर अपनी सांस की हत्या कर दी. मामले की जानकारी मिलते ही सारठ थाना की पुलिस मृतिका के घर पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं मृतिका की बहू पिंकी देवी को गिरफ्तार कर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर 

Read more on Newsbrief