Brief By Newsbrief / 8:18 PM on 17 Feb 2023
जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : महाशिवरात्रि कल यानि शनिवार को है. ऐसे में राज्यभर में इसको लेकर तैयारी देखने को मिल रही है. इसी कड़ी में जमशेदपुर शहर में इस बार महाशिवरात्रि के दो रंग देखने को मिलेंगे. जहां शहर के तमाम शिव मंदिरों में विशेष तैयारी की जा रही है. तो वहीं दूसरी तरफ शहर के सोनारी दोमुहानी में इस बार महाशिवरात्रि पर विशेष तैयारी हो रही है. लोहा नगरी जमशेदपुर शहर में इस बार महाशिवरात्रि का दिन शहर वासियों के लिए ऐतिहासिक होगा. जहां एक तरफ शहर में महाशिवरात्रि को लेकर तमाम शिव मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया संवारा जा रहा है. तो वहीं महाशिवरात्रि को ऐतिहासिक बनाने के लिए इस बार जमशेदपुर के विधायक सह सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एक्शन में है.
बनारस के तर्ज पर होगी स्वर्णरेखा आरती
मंत्री बन्ना गुप्ता शहरवासियों को महाशिवरात्रि पर विशेष सौगात दी देंगे. जमशेदपुर की लाइफ लाइन कही जाने वाली स्वर्णरेखा और खरकाई नदी के संगम पर बनारस में होने वाले गंगा आरती के तर्ज पर स्वर्णरेखा आरती का आयोजन होगा और महाशिवरात्रि के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ समस्त जमशेदपुर वासी संकल्प लेंगे. अपनी लाइफ लाइन को कैसे साफ सुथरा रखें और इसकी चांदी करण किया जाएगा. आने वाले दिनों में जमशेदपुर शहर की खूबसूरती में चार चांद स्वर्णरेखा खरकाई नदी लगाने जा रही है.
महाआरती का आयोजन
महाशिवरात्रि के अवसर पर पहली बार शहर में कुंभ की तर्ज पर 18 फरवरी को ध्वनि संगम में शाही स्नान और दूसरी बार महाआरती का आयोजन होने जा रहा है. महा स्नान पर शामिल होने के लिए काशी से 51 साधु संत आ रहे हैं. इस बार महाआरती में वाराणसी के अस्सी घाट से 11 रोहित अर्चना मोहित की देख रेख में आरती करेंगे. महाशिवरात्रि में कोल्हान भर से 1 लाख श्रद्धालु के आने का अनुमान है. दो नदियों के संगम पर महाशिवरात्रि के अवसर को देखते 30 फीट का शिवलिंग और झांकियां बनाई जाएगी. मानगो से लेकर दोमुहानी संगम तक विद्युत सजा की जाएगी. पूरे शहर में शिव पार्वती नंदी डमरु आदि की झांकियां चौक चौराहों पर सजाई जा रही है. पूरी तैयारी की मॉनिटरिंग स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कर रहे हैं.
जागरूक लोग देंने योगदान
वहीं इस नदी की खूबसूरती बढ़ाने में जी बिहार झारखंड का भी बड़ा रोल है जहां लगातार जी बिहार झारखंड में इस नदी की बदहाली दिखाई जिसके बाद शहर के तमाम निजी संस्था द्वारा इसकी सफाई और 4 वर्षों से छोटे पैमाने पर नदी की आरती करते आ रहे थे. इन लोगों का कहना है कि शहर के तमाम लोगों की नदी है और इसकी सफाई सिर्फ की जिम्मेवारी पूरे शहर के लोगों की है. जिसको लेकर अब जमशेदपुर वासी भी काफी जागरूक हो चुके हैं और इसमें बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं. शहर के तमाम संस्थाएं एक साथ मिलकर अपने शहर की लाइफ लाइन बचाने के लिए सामने आ गई है और यह महाआरती जमशेदपुर शहर के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है.
पर्यटन को मिला बढ़ावा
वही जमशेदपुर की खूबसूरती को चार चांद लगा रही है, सोनारी के मरीन ड्राइव स्थित दो नदियों के संगम को देखने के लिए स्कूली बच्चे, कॉलेज बच्चे और बड़ी संख्या में लोग यहां अभी से पहुंचने लगे हैं. जहां लोग इस खूबसूरत दो नदियों के संगम को अपने मोबाइल में कैद कर रहे हैं तो कई लोग इस खूबसूरती को अपने साथ सेल्फी लेते नहीं थक रहे हैं. बच्चों का कहना है कि हम जमशेदपुर में रहकर बनारस की गंगा आरती देख सकेंगे और बाहर से आने वाले लोग भी जमशेदपुर शहर में इस खूबसूरती को देख आकर्षित होंगे. इस कार्यक्रम के लिए सभी लोगों ने अपने स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता को बधाई दी.
ऐतिहासिक होगा नज़ारा
महाशिवरात्रि जमशेदपुर के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है. जहां एक तरफ शहर के तमाम शिव मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया संवारा जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ जमशेदपुर के दोमुहानी नदी संगम पर विशेष महाशिवरात्रि का रंग देखने को मिलेगा. इसकी तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है सुरक्षा के विशेष तैयारी कर रही है, ट्रैफिक को भी बदला जा रहा है.