Back

रघुवर दास ने सरकार पर किया हमला,किसानों एवं छोटे व्यापारियों के हितों की अनदेखी का आरोप

Brief By Newsbrief / 7:15 PM on 10 Feb 2023


जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हेमंत सरकार किसान, छोटे और मझोले व्यापारी और आम लोगों की विरोधी सरकार है. कृषि बाजार समिति पर फिर से शुल्क लगाकर हेमंत सरकार ने बंद पड़े भ्रष्टाचार के अड्डे को चालू कर दिया. भाजपा इसका कड़ा विरोध करती है. इस शुल्क के लागू होने से सबसे ज्यादा किसान और आम लोग प्रभावित होंगे.

हेमंत सरकार से लोगों को राहत की उम्मीद नहीं की जा सकती है. सरकार में आते ही सबसे पहले हेमंत सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर दी जा रही सब्सिडी वापस ली, इसके बाद महिलाओं को नाम पर ₹1 में रजिस्ट्री करने वाली योजना बंद कर दी और अब कृषि शुल्क लागू कर लोगों पर बोझ बढ़ाने का काम कर रही है. भाजपा किसान, व्यापारी और आम लोग विरोधी इस हेमंत सरकार का पुरजोर विरोध किया जाएगा.

“अविलंब 2% टैक्स को वापस लिया जाए”

उन्होंने कहा कि 2015 में जब हमारी सरकार बनी थी तो कृषि बाजार टैक्स 1% था हमारी सरकार बनते ही हमने उसे समाप्त कर दिया था, जिससे व्यापारी किसान और छोटे उपभोक्ता को राहत मिली, मगर झारखंड में महागठबंधन की सरकार जेएमएम कांग्रेस आरजेडी का मिशन ही कमीशन है, मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग करता हूं कि अविलंब 2% टैक्स को वापस लिया जाए, क्योंकि टैक्स बढ़ने से घूम फिर कर उसे जनता पर ही भार पड़ेगा और अगर राज्य के हित में थोड़ी सी भी काम करना है तो सरकार को अविलंब यह टैक्स वापस लेना चाहिए.

Read more on Newsbrief