Back

धनबाद हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने गहरा दुःख जताया, मुआवजे का एलान

Brief By Newsbrief / 5:21 PM on 01 Feb 2023


देश की कोयला राजधानी धनबाद पर देश दुनिया की मीडिया में यह खबर प्रमुखता से चल रही है. अपार्टमेंट में आग लगने से 14 लोगों की मौत पर दुख जताया गया है. शक्ति मंदिर के समीप जोरा फाटक के पास आशीर्वाद अपार्टमेंट पर लगी आग में दो दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए हैं.

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धनबाद में अपार्टमेंट में लगी आग से मरने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतक के परिजनों को सहायता देने की घोषणा की है. प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपए और घायलों के इलाज के लिए 50 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

 

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने धनबाद में हुए इस हादसे पर गहरा दुख जाता है.घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस हादसे पर गहरा शोक जताया है और प्रशासन को राहत कार्य चलाने का निर्देश दिया.घायलों को बेहतर इलाज करने का भी निर्देश दिया गया है.

Read more on Newsbrief