Brief By Newsbrief / 7:36 PM on 20 Jan 2023
रांची (RANCHI) बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत दूर करने के लिए राज्य में पहली बार झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड 21 जनवरी को ऊर्जा मेला लगाने जा रहा है. इस मेले में उपभोक्ताओं की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निदान भी किया जाएगा. इसके तहत सौ यूनिट मुफ्त बिजली सुविधा का लाभ लेने के लिए मीटर लगाने खराब मीटर ट्रांसफार्मर बदलने नया कनेक्शन लेने मीटर का लोड बढ़ाने सहित 11 तरह के मामले रखे जा सकते हैं. रांची के जीएम प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है, कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में समस्याओं का त्वरित निदान कराएं. बता दें कि उर्जा मेला रांची के अलावा सिमडेगा, लोहरदगा, गुमला और खूंटी जिले में भी लगेगी.