Back

चाईबासा के टोंटो में नक्सलियों से मुठभेड़ जारी,लगातार दूसरे दिन IED ब्लास्ट में तीन जवान घायल

Brief By Newsbrief / 12:20 AM on 13 Jan 2023


चाईबासा(CHAIBASA): चाईबासा के टोंटो में लगातार दूसरे दिन नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है. आज यानी गुरुवार को भी आईईडी ब्लास्ट होने की वजह से 3 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल तीनों जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया. सभी घायल जवानों को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार एक जवान की स्थिति अभी भी गंभीर बताई जा रही है. आपको बता दें कि बीते कल भी चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 6 जवान घायल हो गए थे जिन्हें एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था.

घायल तीनों जवान के नाम

1. संतोष सिंह

2. सौरव कुमार

3. अमरेस सिंह

 

 

बता दें कि बीते कल यानी बुधवार को भी सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ था, जिसमें छह जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था. जवान नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन में निकले हुए थे, इसी दौरान विस्फोट हुआ है. जिसके बाद पुलिस मुख्यालय को जानकारी मिलते ही तुरंत चॉपर भेजकर सभी घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है.

Read more on Newsbrief