Back

सिजुआ में दो जगहों पर गोफ बनने से लोगों में दहशत, बाइक सहित गराज जमींदोज

Brief By Newsbrief / 5:32 PM on 26 Dec 2022


धनबाद(DHANBAD): धनबाद के सिजुआ इलाके में रविवार को 2 जगहों पर गो फ बना. एक जगह तो गराज क्षतिग्रस्त हो गया और बाइक जमींदोज हो गई. इस घटना के बाद इलाके में भय और दहशत का माहौल है. मोदीडीह कोलियरी के 22:12 बस्ती और तेतुलमुड़ी बस्ती के घरों मेंफिर दरार हो गई. जोरदार आवाज के साथ जमीन फटी और जमीन धस गई. इस घटना में ठेकेदार वाजिद अंसारी के घर के समीप का गराज क्षतिग्रस्त हो गया. गराज का एक बड़ा हिस्सा जमीन में समा गया. इसमें रखी पुरानी बाइक बिजली मरम्मत की किट,सेफ्टी बेल्ट सहित अन्य सामान जमीन में चले गए. वही, बगल में रहने वाले  मोहम्मद इश्तियाक अंसारी के घरों में दरार पड़ गई. दीवारें फट गई. इन घटनाओं की लिखित शिकायत जोहता पुलिस से की गई है. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव से सटे  चल रहे आउटसोर्सिंग पैच में हैवी ब्लास्टिंग के कारण उक्त घटना घटी है. इलाके में घनी आबादी है. यह घटना अधिक आबादी के बीच होती तो कई लोगों की जान जा सकती थी. प्रबंधन सुरक्षा के ख्याल से इलाके की घेराबंदी कर दी है और भराई का काम शुरू कर दिया है. नवंबर 21 में भी इलाके में गोफ बना था. इस घटना में बड़ी मस्जिद क्षतिग्रस्त हो गई थी. यह इलाका पहले से ही डेंजर जोन घोषित है लेकिन पुनर्वास नहीं होने के कारण लोग खतरनाक इलाके में रह रहे हैं. जिस तरह से गोफ की रफ्तार बढ़ रही है ,अगर लोगों को पुनर्वास नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. देखना है इस गंभीर मामले को बीसीसीएल प्रबंधन किस प्रकार लेता है और लोग सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए और कितना वक्त लेते हैं.

Read more on Newsbrief