Back

विधानसभा का शीतकालीन सत्र विपक्ष के हंगामे के साथ शुरु,CM पर राज्य के इस्लामीकरन का आरोप

Brief By Newsbrief / 6:40 PM on 19 Dec 2022


रांची(RANCHI): झारखंड के साहिबगंज में पहाड़िया आदिवासी महिला की हत्या मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. शीतकालीन सत्र के पहले दिन विधानसभा के बाहर और अंदर भी भाजपा ने जमकर हंगामा किया. वहीं, हेमंत सोरेन से इस्तीफा की मांग की. बीजेपी ने हेमंत सरकार पर राज्य में इस्लामीकरण की ओर ढकेलने की बात कह रहे है.

वहीं, भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन के राज में अपराधी बेखौफ है. सरकार का संरक्षण तमाम अपराधियों को मिला हुआ है. खासकर साहिबगंज में जो घटना हुई है वहां बांग्लादेश के युवाओं के द्वारा आदिवासी युवती को जाल में फंसाकर मौत के घाट उतारा जा रहा है. संताल में आने वाले दिनों में बड़े संकट आने वाले है. हेमंत सोरेन बंग्लादेशी घुसपैठ को बसाने का काम कर रही है.

सदन के बाहर भी भाजपा का प्रदर्शन

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की शुरुआत में ही बीजेपी के विधायकों ने शाहिबगंज में आदिम जनजाति समुदाय की युवती की निर्मम हत्या को लेकर प्रदर्शन किया. बीजेपी विधायकों ने हाथ में हत्यारे को फांसी देने की मांग लिखी तख्तियों के साथ विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की. बीजेपी विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफा देने की मांग करते हुए भी नारेबाजी की.

Read more on Newsbrief