Back

गिरिराज सिंह ने हेमंत सोरेन पर जमकर साधा निशाना,तुष्टीकरण की नीति अपनाने का लगाया आरोप

Brief By Newsbrief / 5:24 PM on 11 Dec 2022


 केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह एक दिन के दौरे पर शनिवार देर रात झारखंड पहुंचे. रांची हेयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने हेंमत सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार तुष्टीकरण की नीति अपना रही है. यहां जो राजनीति हो रही है वह हिंदुओं को दबाने की हो रही है. यह बिल्कुल गलत हो रहा है.

 

सरकार पर लगाएं गंभीर आरोप

 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि  हेंमत सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों पर आरोप बढ़ रही है. कानून अपना काम करेगा. सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में धर्मांतरण तेजी से हो रहा है. इसे कहीं ना कहीं परोक्ष रूप से संरक्षण भी मिल रहा है. आगे कहा कि मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र दुमका में हिंदू लड़की को जलाकर मारा गया यह बताता है कि झारखंड में कानून का खौफ नहीं रह गया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में धर्मांतरण रोकने के लिए कड़े कानून की जरूरत है. उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में मार्जिन हार हुई है.वे इसे हार नहीं मानते हैं. गिरिराज सिंह एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने झारखंड आए हुए हैं.

Read more on Newsbrief