Back

दिल्ली में गहने चोरी का आरोपी चतरा से गिरफ्तार,1.9 किलोग्राम सोना जब्त

Brief By Newsbrief / 11:00 PM on 16 Nov 2022




चतरा (CHATRA) : दिल्ली से गहनों की चोरी कर फरार होने वाले चोरों के विरुद्ध प्रतापपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दिल्ली के कोतवाली और प्रतापपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ज्वेलरी शॉप से चोरी की घटना मामले का खुलासा चार दिन के अंदर कर किया. पुलिस ने चोरी के 1.9 किलोग्राम सोना बरामद करने के साथ-साथ एक चोर भी गिरफ्तार किया है.

एक अन्य साथी के साथ मिलकर दिया था घटमा को अंजाम

बता दें कि आरोपी चोर की गिरफ्तारी प्रतापपुर थाना क्षेत्र के कौरा गांव स्थित घर से हुई है. घर में छापेमारी के दौरान ज्वेलरी शॉप से चोरी किए गये गहनों की बरामदगी हुई. गिरफ्तार चोर दिल्ली के चांदनी चौक स्थित सिद्धि ज्वेलरी दुकान में काम करने के दौरान अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर 2.5 किलोग्राम सोने के गहनों की चोरी की थी. एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी दी.

 

Read more on Newsbrief