Back

लाइफ लाइन एक्सप्रेस जाएगी गोड्डा,साल में दूसरी बार लोगों को मिलेगा स्वास्थ्य सेवा

Brief By Newsbrief / 5:35 PM on 14 Nov 2022




गोड्डा (GODDA) : गोड्डा के पोड़ैयाहाट स्टेशन पर 15 नवंबर  से 5 दिसम्बर तक एक बार फिर से इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन के तहत लाइफ लाइन एक्सप्रेस इलाज करने वाली है. गोड्डा झारखंड में एक मात्र ऐसा जिला है, जहां 10 महीने के अंतराल में ये ट्रेन दूसरी बार पहुंची हैं. दरअसल, ये ट्रेन पूरे भारत में घूम-घूम कर गरीब लोगों का इलाज करती हैं. पिछली बार ये ट्रेन फरवरी के महीने में गोड्डा पहुंची थी और करीबन 8 हज़ार लोगों का रेजिस्ट्रेशन हुआ था. जिसमें 548 लोगों की सर्जरी की गई थी. वहीं 200 से अधिक दांत के मरीजों की जांच की गई थी. वहीं 2700 मरीजों के बीच चश्मे का वितरण भी किया गया था.

रेजिस्ट्रेशन शुरू

इस बार की बात करें तो पोड़ैयाहाट स्टेशन पर लाइफ लाइन एक्सप्रेस 15 नवंबर  से 5 दिसम्बर तक रहेगी. इस दौरान मरीजों का इलाज किया जाएगा. बता दें कि ये ट्रेन आदित्य बिरला, भारतीय रेल,झारखण्ड सरकार और जिला प्रशासन की मदद से चलाई जाती हैं. उपायुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि रेजिस्ट्रेशन कराया जा रहा हैं. अगर मरीज जिले के सुदूर क्षेत्रो से आएंगे तो उन्हें लाने के लिए इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन बस की भी सुविधा कराएगी. इधर पुलिसिया व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस विभाग भी कमर कस चुकी हैं.

रिपोर्ट: अजीत सिंह, गोड्डाJH_GODDA_104_ILAJ_TRAIN_01_VB_SHREYA_AJIT

10 महीने में दूसरी बार गोड्डा पहुंची लाइफ लाइन एक्सप्रेस, ग्रामीणों का होगा 'हेल्थ चेकउप' 

गोड्डा (GODDA) : गोड्डा के पोड़ैयाहाट स्टेशन पर 15 नवंबर  से 5 दिसम्बर तक एक बार फिर से इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन के तहत लाइफ लाइन एक्सप्रेस इलाज करने वाली है. गोड्डा झारखंड में एक मात्र ऐसा जिला है, जहां 10 महीने के अंतराल में ये ट्रेन दूसरी बार पहुंची हैं. दरअसल, ये ट्रेन पूरे भारत में घूम-घूम कर गरीब लोगों का इलाज करती हैं. पिछली बार ये ट्रेन फरवरी के महीने में गोड्डा पहुंची थी और करीबन 8 हज़ार लोगों का रेजिस्ट्रेशन हुआ था. जिसमें 548 लोगों की सर्जरी की गई थी. वहीं 200 से अधिक दांत के मरीजों की जांच की गई थी. वहीं 2700 मरीजों के बीच चश्मे का वितरण भी किया गया था.

रेजिस्ट्रेशन शुरू

इस बार की बात करें तो पोड़ैयाहाट स्टेशन पर लाइफ लाइन एक्सप्रेस 15 नवंबर  से 5 दिसम्बर तक रहेगी. इस दौरान मरीजों का इलाज किया जाएगा. बता दें कि ये ट्रेन आदित्य बिरला, भारतीय रेल,झारखण्ड सरकार और जिला प्रशासन की मदद से चलाई जाती हैं. उपायुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि रेजिस्ट्रेशन कराया जा रहा हैं. अगर मरीज जिले के सुदूर क्षेत्रो से आएंगे तो उन्हें लाने के लिए इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन बस की भी सुविधा कराएगी. इधर पुलिसिया व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस विभाग भी कमर कस चुकी है ।

Read more on Newsbrief