Back

नकली बीज और खाद बेचने वाले दुकानों पर छापा, एसडीओ ने की कार्रवाई

Brief By Newsbrief / 7:55 PM on 10 Nov 2022


लोहरदगा (LOHARDAGA) : बीते दिनों एसडीओ अरविंद कुमार लाल को जिले में नकली बीज और खाद मिलने की सूचना मिली थी. जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए शहरी क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों में बीज दुकानों पर छापेमारी की गई. छापेमारी की वजह से दुकानों में हड़कंप मच गया. बता दें कि दुकानों से एक्सपायरी बीज,कीटनाशक के मिलने पर उसे जब्त करने की दिशा में कार्रवाई की गई. 

सैंपल जब्त

मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी पूजा अख्तर खान ने बताया कि लोहरदगा में नकली खाद,बीज और कीटनाशक मिलने की शिकायत पर यह कार्रवाई की जा रही है.  हाल के दिनों में ही छापेमारी के पश्चात बड़ी संख्या में नकली यूरिया मिलने के मामले सामने आए हैं. जिसका सैंपल जब्त कर जांच के लिए आगे भेज दिया गया है. इन्होंने कहा कि किसानों के द्वारा मिल रही लगातार शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है. बताया कि ऐसा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 
 

Read more on Newsbrief