Brief By Newsbrief / 7:21 PM on 09 Nov 2022
रांची(RANCHI): रांची के केंद्रीय कर यानी बिरसा मुंडा, होटवार जेल में प्रशासन ने छापेमारी की है.अहले सुबह जिला उपयुक्त राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में यह छापेमारी हुई.उनके साथ वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल भी थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन को यह गुप्त सूचना मिली थी कि जेल के अंदर से कुछ कुख्यात अपराधी व्यवसायी और कारोबारियों से रंगदारी की मांग कर रहे हैं. ऐसी सूचना लगातार मिल रही थी. उपयुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने छापेमारी का कार्यक्रम तय कर गुप्त रूप से होटवार जेल पहुंचे. उनके साथ एसएसपी के अलावा टीएसपी कई डीएसपी और थानेदार भी साथ थे. छापेमारी के दौरान कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने की जानकारी मिली है. वैसे प्रशासन की ओर से अभी कुछ जानकारी नहीं दी गई है.